फिल्मी चक्कर

Samar Singh ने भेंट में महंगी कार गिफ्ट की मैनेजर अफजल शाह को

Samar Singh ने अपने मैनेजर को सप्रेम भेंट में महंगी कार गिफ्ट की है. वो कार स्कॉर्पियो है. गाड़ी पाकर अफजल शाह काफी खुश हैं और उन्होंने समर सिंह को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए उनकी जमकर तारीफ की है.

मैनेजर अफजल शाह कई सालों से उनके मैनेजर की भूमिका अदा कर रहे हैं. उनका हर काम जिम्मेदारी से बखूबी निभा रहे हैं. भोजपुरी में देसी स्टार समर सिंह अपने फैंस अपने चाहने वालों और अपने करीबी लोगों पर खूब जान छड़कते हैं और भरपूर प्यार देते हैं. उनसे जब भी कोई मिलता है तो वह उनका मुरीद हो जाता है.

Samar Singh अपने करीबी लोगों का दिल खोलकर सपोर्ट करते हैं. सोशल मीडिया पर समर की मैनेजर को कार गिफ्ट करते हुए तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें उन्हें देखा जा सकता है कि वो उन्हें कार गिफ्ट कर रहे हैं. व्हाइट कलर में स्कॉर्पियो गजब लग रही है.

फैंस भी समर के नेक काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक्टर की फैन फॉलोइंग लोगों के बीच में ऐसी ही कि सभी उनके गानों को बेसब्री से इंतजार करते हैं. वो जब भी आते हैं भोजपुरी के पुराने दिनों याद दिला देते हैं. जब कभी लोग कैसेट्स के जरिए कहरउआ, कजरी और बिरहा सुना करते थे. उसी स्टाइल में और देसी अंदाज में सिंगर भी गाने जमकर गाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samar Singh (@samarsinghh)

वो भोजपुरी फिल्म  ‘प्यार के परवाने’ (Pyaar ke Parwaane) में नजर आने वाले हैं. उन्होंने इसकी शूटिंग भी एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Yamini Singh) के साथ पूरी कर ली है.

इसमें उनके अलावा मधु सिंह राजपूत (Madhu Singh Rajput) भी हैं. इस मूवी के जरिए यामिनी बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं. वो इसकी को-प्रोड्यूसर हैं. फिलहाल, इन दिनों समर सिंह अपनी होम प्रोडक्शन भोजपुरी फिल्म ‘फाइटर किंग’ (Fighter King) की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samar Singh (@samarsinghh)

Courtesy: Social Media, Whatsapp and Internet

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − three =