उत्तर प्रदेश

Amethi News: मिला महिला SI Rashmi Yadav का फांसी के फंदे से लटकता शव, पिता बोले- बहादुर बेटी नहीं कर सकती सुसाइड

Amethi News:  मोहन गंज थाने में तैनात महिला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक एक महिला एस आई रश्मि यादव (Rashmi Yadav) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।महिला एस आई का शव उसके सरकारी आवास में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया।

मृतका के पिता ने महिला दरोगा (Rashmi Yadav)की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन गंज थाने में तैनात महिला एस आई रश्मि यादव (Rashmi Yadav) का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। मृतक महिला दरोगा 2018 बैच की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर सी ओ की बैठक में रश्मि यादव गई थी।वहां ऐसी किसी भी कोई दिक्कत सामने नहीं आई थी।

अंदर से कमरा बंद था

वहा से बैठक संपन्न होकर अपने आवास पर आई।थाने का कर्मचारी जब उनके कमरे पर कागजात लाने गया तो अंदर से कमरा बंद था।जब काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजा को धक्का दिया जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दिया।थाना प्रभारी वा अन्य कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए तो कमरे का मंजर हैरान करने वाला था।

कमरे के अंदर पंखे से महिला दरोगा (Rashmi Yadav)का शव लटका हुआ मिला।आनन-फानन में मृतका का शव नीचे उतारकर एंबुलेंस से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि महिला एसआई रश्मि यादव (Rashmi Yadav) का शव कमरे में पाया गया आज सीओ की बैठक में भी गई थी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही थी। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संदिग्ध हालात में महिला दरोगा (Rashmi Yadav) की मौत के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, तो सूचना पर पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. यही नहीं, घटना की सूचना पर एसपी दिनेश सिंह समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे तो फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं. मोहनगंज पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है.

अमेठी जिले में 2018 में तैनात हुई थी

लखनऊ जिले के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के मलौली गांव निवासी मुन्ना लाल यादव की पुत्री रश्मि यादव (Rashmi Yadav) की नियुक्ति 2017 बैच में बतौर उपनिरीक्षक हुई थी. प्रशिक्षण के बाद की उपनिरीक्षक रश्मि यादव की अमेठी जिले में 2018 में तैनात हुई थी. तैनाती के बाद जगदीशपुर व गौरीगंज समेत कई थानों कार्यकाल के बाद मार्च 2021 में मोहनगंज ट्रांसफर हुआ था. ट्रांसफर के बाद रश्मि यादव को महिला रिपोर्टिंग चौकी का प्रभारी के साथ महिला चौकी की भी जिम्मेदारी दी गई थी.

वह शुक्रवार को सीओ कार्यालय में अफसरों के साथ वाररुम की तैयारी में जुटी थीं. इसके बाद करीब दो बजे वह अपने सरकारी आवास पर चली गई. वहीं, करीब 4 बजे मोहनगंज थाने का सब इंस्पेक्टर रश्मि यादव को एएसपी विनोद कुमार पांडेय का निरीक्षण होने की जानकारी देने के लिए उनके आवास पर गया.

इस दौरान काफी आवाज लगाने के बाद भी जब आवास का दरवाजा नहीं खुला तो उसने रश्मि यादव (Rashmi Yadav) के मोबाइल पर कई बार फोन भी किया, लेकिन फोन भी रिसीव नहीं हुआ. वहीं, सब इंस्पेक्टर पूरे मामले की जानकारी प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह को दी. इसके बाद प्रभारी निरीक्षक साथी पुलिसकर्मियों के साथ कमरे पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर कमरे में घुस गए.

इस दौरान रश्मि को फंदे से लटकता देख सबके होश उड़ गए. आनन-फानन में रश्मि को नीचे उतार कर सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

जांच में जुटी पुलिस

Rashmi Yadav के मौत की सूचना पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है. जानकारी के मुताबिक मिलनसार रश्मि यादव अपनी तेजतरार्र कार्यशैली के लिए भी मशहूर थी. वहीं, परिवार के अलावा स्‍टाफ को रश्मि यादव की आत्महत्या करने की बात समझ में नहीं आ रही है. हालांकि फिलहाल पूरे मामले सच्‍चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी. वहीं परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती बल्कि उसकी हत्या की गई है.

कमरे की जांच फॉरेंसिक टीम व थाने की पुलिस परिजनों की मौजूदगी में कर रही है. मौके पर अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. सभी तथ्यों की जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा. यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =