Muzaffarnagar News: डीएसएम शुगर मंसूरपुर द्वारा चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएसएम शुगर मंसूरपुर द्वारा उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित के निर्देशन में समाज हित में चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत गांव हरसोली में डॉक्टर पूर्वी एवं टीम के द्वारा पीएचडी रूरल एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
जिसमें ३६ महिला ४६ पुरुष एवं २१ बच्चों सहित कुल १०३ लोगों ने अपना चिकित्सीय परीक्षण, जिसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं ईसीजी की जांच व उपचार करा कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया
शिविर में सभी दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया, कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चीनी मिल द्वारा संचालित सामाजिक सेवा के माध्यम से गांव हरसोली में यह प्रथम चिकित्सा शिविर लगाया गया, इस दौरान चीनी मिल की ओर से वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक उत्तम वर्मा, जोनल इंचार्ज चंद्रशेखर, गौरव, मोहम्मद उस्मान, चंद्रपाल एवं अन्य अधिकारी व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे
मिट्टी बचाओ के रूप में मनाया पृथ्वी दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल एटूजेड रोड में विश्व पृथ्वी दिवस मिट्टी बचाओ के रूप में मनाया गया। कक्षा नौ और दस के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक श्मेरे देश की धरतीश् की प्रस्तुति देकर हमारी कृषि भूमि की मिट्टी की दुर्दशा पर प्रहार करते हुए बताया कि हमे आर्गेनिक खेती की ओर कदम बढ़ाने होंगे। अन्यथा हम सारी मिट्टी को दवाइयों का प्रयोग करके बंजर बना देंगे। इसके अलावा कक्षा एक से दस के सभी बच्चों ने विश्व पृथ्वी दिवस, हेल्थ इज वेल्थ, सड़क सुरक्षा व सांस्कृतिक धरोहर इत्यादि विषय पर अपनी कला को उभारते हुए पोस्टर और स्लोगन बनाए। प्रधानाचार्य सोनिका आर्य ने मिट्टी की उपयोगिता तथा उससे कैसे जुडेघ् विषय पर विचार रखे।

