रानू मंडल के बाद इस ट्रक ट्राइवर का सॉन्ग हुआ Viral, Mohammed Rafi का गाना गाकर हुआ फेमस
ट्राइवर का सॉन्ग वीडियो को विवेक वर्मा नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब चर्चा में आ गया है. वीडियो शेयर करने वाले विवेक वर्मा खुद भी एक सिंगर हैं और यूथ के बीच काफी पसंद किए जाते हैं.
Ranu Mondal से लेकर Bhuban Badyakar और Sehdev Dirdio तक, ऐसे कई स्टार हैं जिन्हें सोशल मीडिया ने ही पहचान दिलाई है. रानू मंडल और भुवन बडायकर की ही तरह अब एक ट्रक ड्राइवर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. इस ट्रक ड्राइवर की आवाज लोगों के दिलों को छू रही है.
सोशल मीडिया पर लोग इसके वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. वीडियो में ट्रक ड्राइवर को Mohammed Rafi का गाना गाते देखा जा सकता है. वीडियो को विवेक वर्मा नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब चर्चा में आ गया है. वीडियो शेयर करने वाले विवेक वर्मा खुद भी एक सिंगर हैं और यूथ के बीच काफी पसंद किए जाते हैं.
विवेक ने वीडियो शेयर करते हुए जो कैप्शन दिया है, वह भी लोगों का दिल छू रहा है. विवेक ने ट्रक ड्राइवर अंकल का वीडिो शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है. साथ ही ट्रक ड्राइवर अंकल का नाम भी बताया है.
View this post on Instagram
विवेक ने कैप्शन में लिखा- ‘आप सभी से कैप्शन पढ़ने की रिक्वेस्ट करता हूं. कमलेश अंकल जीवन भर ट्रक ड्राइवर रहे हैं लेकिन जो मायने रखता है वह यह है कि वह अपनी आत्मा से एक हार्ड कोर संगीतकार और एक मोहम्मद रफी प्रशंसक रहे हैं !! बहुत कहने पर झिझक करते हुए हुए इन्होंने ये गाना गुनगुनाया !! मैंने उनके गायन में आत्मा को महसूस किया जो कहीं न कहीं हालतो में गुम हो गया. मैंने ये सिर्फ एक टेस्ट के तौर पर ट्राई किया, ताकि उन्हें बता सकूं कि वह कितना अच्छा गाते हैं.’
‘अगर आप लोगों को इन्हें सुनकर अच्छा लगा तो कुछ अच्छे कॉमेंट शेयर करें. मैं इनसे मिलकर कल इन्हें सारे रिस्पॉन्स पढ़कर सुनाउंगा. और अगर सब ठीक रहा तो मैं इन्हें म्यूजिक स्टूडियो तक ले जाने की कोशिश करूंगा और इना स्टूडियो में गाने का सपना पूरा होगा तो सारे लोगो को जो उनको थोड़ा भी सपोर्ट करेंगे उनको उनकी दुआ लगेगी.
यह बिलकुल भी एक मार्केटिंग पोस्ट नहीं है, सिर्फ दिल से दिल तक की बात एक कलाकार के दिल से आप लोगों तक. अगर अच्छा लगे तो कॉमेंट में बताइये.’

