Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ईख के खेत में शव मिलने से फैली सनसनी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ईख के खेत मे युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्र्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित निकटवर्ती गांव शेरनगर के जंगल मे एक युवक का शव पडा देख दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

ग्र्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कर उसके परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

युवक की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मृतक सूफियान पुत्र इरफान निवासी गांव नंगला बुजुर्ग की मौत स गामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी के आदेश पर पुलिस द्वारा लगातार शातिरों को पकडने का अभियान चलाया हुआ है। चरथावल थाने का टॉप टेन अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे। थाना चरथावल क्षेत्र के अंतर्गत चौकी कुटेसरा का पप्पू पुत्र फारुख जिस पर करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं

आज सुबह थाने के तेजतर्रार आरक्षी सचिन कुमार की सूचना पर जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना चरथावल का टॉप १० व हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 2 =