Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों अन्य अधिकारियों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के मार्गदर्शन में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत माइक्रो प्लान के विषय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को ओर अधिक सुदढ किया जाए 

इस विषय में चर्चा की गई, कार्यशाला में नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान को तैयार करते समय किन बातों का ध्यान रखा जाए, जिससे सभी गांव व मोहल्लों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके, इस बारे में जानकारी दी गई, जिससे गर्भवती महिलाओं और ० से २ वर्ष आयु के बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण किया जा सके

कार्यशाला में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में आने वाली त्रुटियों एवं कमियों के निस्तारण के लिए भी चर्चा की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने कहा की यह अभिमुखीकरण कार्यशाला नियमित टीकाकरण अभियान को ओर अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी ।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभिमुखीकरण कार्यशाला ब्लॉक स्तर पर एएनएम एवं सुपरवाइजर को भी दी जाएगी जिससे कि एएनम और अधिक बेहतर तरीके से माइक्रो प्लान बनाकर उसका क्रियान्वयन कर नियमित टीकाकरण अभियान में शत प्रतिशत रुप से लक्ष्य को पाना सुनिश्चित कर सके।

कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार ,रिजनल टीम लीडर डॉ संजय मल्होत्रा, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ ईशा गोयल, डीएमसी यूनिसेफ तरन्नुम, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा, श्री अभिषेक जैन सहित समस्त ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर एवं प्रतिरक्षण अधिकारी उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − three =