Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शातिर चोर गिरोह को पकड़ा, प्रोविजन स्टोर पर हुई चोरी की घटना का खुलासा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली पुलिस ने रूडकी रोड स्थित अमन प्रोविजन स्टोर पर हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

शहर कोतवाली मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि विगत 26 मई 2022 को रूडकी रोड स्थित गुरू रामराय पब्लिक स्कूल के सामने अमन प्रोविजन स्टोर से कुछ अज्ञात चोरो ने देर रात्रि में दुकान से नकदी व सामान चोरी कर लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने इस सम्बन्ध मे मुकदमा दर्ज कर भागदौड शुरू की।

चोरी की घटना का सफल अनावरण

पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना क्षेत्र कोतवाली नगर में अमन प्रोविजन स्टोर गुरू राम राय स्कूल के पास रूड़की रोड़ मु०नगर से अज्ञात चोरो द्वारा रात्री मे दुकान से नकदी व सामान चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी।

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अनारण करते हुए बामनहेडी पुल के पास ०३ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण इमरान पुत्र बाबू मेवाती निवासी मौ० शाहजहाँ कालोनी थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ, शौकीन पुत्र नसरूद्दीन अंसारी निवासी किथौड़ा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर, शरफराज सैफी पुत्र युसूफ निवासी श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ।

बरामद

जिसके कब्जे से ०२ तमन्चा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ नाजायज चाकू, १०,२७० रूपये नकद (चोरी के अभियोग से सम्बन्धित), ०१ इको कार (घटना में प्रयुक्त), चोरी किया हुआ सामानः- २३० पैकेट सिगरेट, ०९ बंडल बड़े बिडी, ०२ पैकेट प्रीमियम जर्दा, ०३ बड़े पैकेट तानसेन गुटखा, १८ पैकेट स्वीटी सुपारी, ०४ पैकेट टोजो माउथ फ्रैश, ०६ पैकेट डीबी तंबाकू, ४५ पैकेट केपी तंबाकू, ०५ डिब्बे घी, ०७ लाईटर, ०१ पंखा, छत का, १५२ टोंटी सैनेटरी, ०१ बैटरी एमरोन आदि बरामद किया।

अभियुक्तगण द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र मीरापुर, नई मण्डी, सिविल लाईन तथा जनपद मेरठ के थाना क्षेत्र दौराला में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था. जिससे सम्बन्धित माल भी बरामद किया गया है, अभियुक्तगण पूर्व में भी जेल जा चुके हैं, अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे सब इंस्पैक्टर जितेन्द्र सिंह,है.का.रोहताश कुमार,है.का.राजीव भारद्वाज, का.तरूण पाल,का.मौ.अलीम, का.सचिन तेवतिया, का.कपिल कुमार,का.धीरज मावी,का.इश्फाक आदि मौजूद रहे।

 

बसों के फिटनेस का किया परीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आरआई टैक्नीकल अनुराग सिंह एवं टीएसआई बृजकिशोर त्यागी द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ देहरादून पब्लिक स्कूल में पहुंचकर बच्चों के आवागमन हेतु लगी बसों के फिटनेस का निरीक्षण किया गया। जिसमें १४ बस व बस चालक मौजूद रहे, बसों के नम्बर, फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स, टूल किट, रिफ्लेक्टर आदि को चेक किया गया। बस चालकों को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये गये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =