Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला कारागार में नवनिर्मित पुस्तकालय का स्वामी अवधेशानंद ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला कारागार परिसर मुजफ्फरनगर में नवनिर्मित पुस्तकालय एवं नवग्रह वाटिका और विस्तारीकरण का भव्य रूप से उदघाटन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे जूना अखाडा पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज एवं पुलिस महानिरीक्षक उत्तर प्रदेश कारागार,एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्र्रम का उदघाटन किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला कारागार मे आयोजित इस कार्यक्रम मे कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे पधारे अतिथियों एवं गणमान्य लोगो ने जिला कारागार मे की गई सुव्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि कारागार परिसर मे स्थापित किये गए पुस्ताकालय से बंदियो को लाभ मिलेगा।

उन्होने कहा कि शिक्षा मानव जीवन का अभिन्न अंग है तथा शिक्षित व्यक्ति संस्कारवान होता हो अपने देश व समाज की उन्नति मे सहयोगी होता है। आचार्य महामंडलेश्वर जी महाराज ने कहा कि पुस्तक मनुष्य का सबसे प्रिय साथी है। पुस्तकां से हमारा ज्ञान वर्धन होता है तथा देश व समाज से सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां प्राप्त होती हैं।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी तथा आईजी जेल ने नवग्रह वाटिका का अवलोकन कर समस्त व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। इस दौरान एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल, डीआईजी जेल,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, जेल अधिक्षक सीताराम शर्मा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

उद्योगपति आलोक स्वरूप के आवास पर महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज पहुंचे

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला कारागार मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होने के पश्चात जूना पीठाधीश्वर एवं महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज भोपा रोड स्थित राजभवन पहुंचे।

महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज के आगमन सम्बन्धी कार्यक्रम के मददेनजर समाजसेवी कुंवर आलोक स्वरूप के आवास राजभवन पर कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए। महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज के राजभवन पहुंचने पर उद्यमी आलोक स्वरूप,अनिल स्वरूप आदि ने उनका स्वागत किया।

उनके साथ राजीव शर्मा व हरिद्वार के साधुओं की संगत साथ थी। महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज ने समाजसेवी एवं उद्यमी आलोक स्वरूप के परिवारजनो के साथ कुछ समय बिताया एवं अपना शुभ आर्शीवाद दिया। इस दौरान नगर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20755 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 18 =