Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अपराधियो के विरूद्ध धरपकड- शातिरों को किया गिरफ्तार

खतौली। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि०गणो द्वारा निम्न गिरफ्तारी की गयी ।

उ०नि० मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त/वारण्टी नरेन्द्र पुत्र शिव करण नि० ग्राम चन्दपुरी थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा उ०नि० गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त/वारण्टी अरशद पुत्र जगीमुद्दीन नि० मौ० सद्दीकनगर थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया। वहीं उ०नि० गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त/वारण्टी अमीर आजम पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मौ० लाल मौहम्मद को गिरफ्तार किया।

अज्ञात का नहर में मिला शव

रतनपुरी। (Muzaffarnagar News) नहर मे अज्ञात व्यक्ति का शव बहता देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी । जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सठेगी नहर मे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बहता देख नहर मे नहा रहे तथा अपने पशुओं को नहला रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार नहर मे बह रहे शव को नहर से बाहर निकलवाया तथा वहां मौजूद भीड की मदद से शव की शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। तथा सडी गली अवस्था मे है।

जिस कारण पहचान होना असम्भव प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया तथा मामले की जांच पडताल शुरू की।

तमंचे सहित गश्त के दौरान दबोचा

मीरापुर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान एक व्यक्ति को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पडताल शुरू की।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना मीरापुर पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान विशाल नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही मे जुट गई।

जुआरी अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना शाहपुर पुलिस ने जुआ का अड्डा चलाने वालों पर अंकुश लगाया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक ही स्थान से ११ जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हलचल मची रही।
थाना शाहपुर पुलिस द्वारा शाहपुर कस्बा में चल रहे जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। रविवार की रात में की गयी पुलिस कार्यवाही में कस्बा के मौहल्ला गडरियान से ११ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी शाहपुर ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान गडरियान में एक घर में छापा मारा गया, जहां पर बड़े पैमाने पर जुआ कराया जा रहा है। कार्यवाही के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम बिजेन्द्र पुत्र तिलकराम निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व थाना शाहपुर, आजाद पुत्र रमजानी निवासी मौहल्ला सैनियान कस्बा व थाना शाहपुर, हाशिम पुत्र हासरीन निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व शाहपुर, टीनू पुत्र किरनपाल निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व शाहपुर, दीनू पुत्र शफीक निवासी मौहल्ला सैनियान कस्बा व शाहपुर, कृष्णा पुत्र किरना निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व थाना शाहपुर, आदित्य पुत्र रोहताश निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व थाना शाहपुर, कपिल पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व शाहपुर

गुलशन पुत्र चतर सिंह निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व शाहपुर, आशीष पुत्र राजवीर निवासी मौहल्ला नूरबफान कस्बा व शाहपुर और सचिन पुत्र ईश्वर पाल निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व शाहपुर मौजूद रहे। पुलिस ने इस कार्यवाही के दौरान आरोपियों से १६८६० रुपये नकद और ५२ ताश के पत्ते बरामद किये हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =