फिल्मी चक्कर

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Major’ देख भावुक हुए शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के पेरेंट्स

तेलुगू सुपरस्टार अदिवि सेष (Adivi Sesh) स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मेजर’ (Major) रिलीज हो चुकी है जिस पर लोगों का शानदार रेस्पांस आया है. जो भी इसे देख रहा हैं भावुक हो रहा है और हर किसी की आंखें नम दिख रही हैं. वहीं मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के पिता का मानना है कि, ‘मेजर’ एक बहुत अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है और मैं पूरी टीम को तहे दिल से बधाई देता हूं!

एक तरफ जहां पूरा देश बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Major’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर था, वहीं दूसरी तरफ दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता के लिए भी यह फिल्म देखना उतना ही गर्व का पल था क्योंकि यह उनके बेटे की प्रेरणादायी सफर, बहादुरी और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में उनके बलिदान की कहानी है.

Major फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों, इंडस्ट्री और क्रिटिक्स ने समान रूप से सराहा बल्कि दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता ने भी फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है. वहीं उनकी संदीप की मां आंखों में आंसु लिए भावुक होकर अदिवि के गले लग गईं. ऐसे में कह सकते है कि मेजर ने सबके दिलों को जीत लिया है.

फिल्म की तारीफ करते हुए दिवंगत संदीप के पिता के. उन्नीकृष्णन ने कहा, ‘हमने जो देखा और सहा है, यह उसका बेहद अच्छा प्रतिबिंब है. इसने हमारी सभी बुरी यादों को भुला दिया है. यह एक बहुत अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है (तेलुगु और हिंदी में) और मैं ‘मेजर’ की पूरी टीम को तहे दिल से बधाई देता हूं.’

अभिनेता अदिवि ने 2 तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से एक संदीप उन्नीकृष्णन की मां और दूसरे में पिता दिख रहे हैं. वे कैप्शन में लिखते हैं, पहली बार मैंने बैंगलोर में हमारे #MajorTheFilm के बारे में अंकल की भावनाओं को सुना. उनकी भावनाएं हमारे जुनून का कारण हैं. दूसरी पिक्चर में शहीद की मां एक्टर से गले लगते हुए दिख रही हैं.

उन्नीकृष्णन के पिता ने आगे ये भी कहा, ‘संदीप ने अपनी आखिरी सांस तक अपने देश के लिए लड़ाई लड़ी और वो हमेशा दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन और मोटिवेशन का सोर्स बना रहेगा. ‘मेजर’ की पूरी टीम तारीफ डिजर्व करती है. फिल्म ने सभी डिपार्टमेंट्स में कमाल किया है, चाहे वह अभिनय हो, निर्देशन हो, या साउंड और एडिटिंग हो.

फिल्म की टीम हमारे घर आई और सभी तस्वीरों को कॉपी किया और इसे पर्दे पर इतनी अच्छी तरह से पेश किया कि संदीप के साथ हमारी सभी अच्छी यादें ताजा हो गईं। मैंने अपना करियर हैदराबाद में शुरू किया था और यहां संदीप के साथ रहता था जब वह यहां तैनात था. ‘मेजर’ की पूरी टीम को धन्यवाद.’

Major संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित यह फिल्म एक डेकोरेटेड NSG कमांडो, जो 26/11 के हमलों के दौरान दर्जनों को बचाते हुए शहीद हो गए थे. आदिवी सेष उन्हीं के रोल में मेजर का नेतृत्व करते हैं. ऐसे में इस फिल्म में मेजर को पूरी डिग्निटी और ग्रेस के साथ पर्दे पर उतारने के लिए एक्टर को फैन्स और ऑडियंस ने सराहा है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + eight =