जनपद में उद्योगों को जल्द ही होगा छूट दी जायेगीः बालियान
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट स्थित चौ. चरण सिंह सभागार में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व उद्यमियों की बैठक हुई।
जिसमें 20 अप्रैल से उद्योग चलाये जाने पर विचार विमर्श किया गया। सूत्रों का कहना है कि उद्यमियों ने अपने उद्योगों के संबंध में अनेक समस्याओं से अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि वे जीएम डीआईसी को अपनी समस्याएं लिखकर दे
इसके उपरांत उस पर विचार विमर्श कर समस्याओं का समाधान कराया जायेगा लेकिन इस सबके बावजूद उद्यमी असंजस के दौर में है कि कोरोना वायरस के चलते फैक्ट्रियों में लेबर के आने के साथ-साथ कच्चा माल का आना और बने माल का बिकना एक बड़ी समस्या है।
मुजफ्फरनगर के अलावा अन्य जनपदों में लाकडाउन के चलते अनेक उद्योग बंद है ऐसे में फैक्ट्रियों को कैसे चलाया जाये ये चिंता का विषय है।
जिला प्रशासन ने उद्यमियों की समस्याओं के निवारण का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए जनपद में उद्योगों को जो भी सम्भव होगा छूट दी जायेगी।
इस दौरान उद्यमी राकेश बिंदल, भीमसैन कंसल, सतीश गोयल, अमित गर्ग, पंकज अग्रवाल, अजय कपूर राजेश जैन, अक्षय जैन, रविंद्र सिंगल, नरेन्द्र गोयल, अनिल तायल, नीलकमल पुरी, विपुल भटनागर, कुशपूरी, अंकुर बिंदल, मनीष कपूर, अश्वनी खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।
