वैश्विक

पेंशन कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं है- वित्त मंत्रालय

केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि पेंशन कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं है और सरकार इस संबंध में किसी तरह का कोई विचार नहीं कर रही। सरकार की तरफ से यह स्पष्टीकरण इन अफवाहों के बाद आया है कि सरकार पेंशन कम करने या उसे रोकने पर विचार कर रही है।

वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा है, ‘ऐसी रिपोर्ट है कि केंद्र सरकार के पेशनभोगियों की पेंशन में 20 प्रतिशत की कटौती की जा रही है। यह खबर पूरी तरह गलत है। पेंशन में कोई कटौती नहीं होगी। यह स्पष्ट है कि वेतन और पेंशन सरकार के नकदी प्रबंधन संबंधी निर्देशों से प्रभावित नहीं होगी।’ मंत्रालय के ट्वीट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी साझा किया है।

वहीं सरकार की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि जैसा कि पहले स्पष्ट किया जा चुका है और पुन: दोहराया जा रहा है कि पेंशन कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

सरकार इस संबंध में किसी तरह का विचार नहीं कर रही। सरकार तो पेंशनभोगियों के कल्याण और कुशलता के लिए प्रतिबद्ध है। देशभर में केंद्र सरकार के तहत 65.26 लाख पेंशन लाभार्थी हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − eight =