Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़-ईनामी बदमाश सहित चार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कई थानों की फोर्स पहुंची, ईनामी बदमाश सहित चार गिरफ्तार
खतौली। पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड मे पुलिस ने दो बदमाशो को तमंचे, कारतूस व गौकशी के उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकडे गए आरोपियो से पूछताछ मे जुट गई है।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान खतौली कोतवाली पुलिस ने गांव बुआडा गांव की नहर की पटरी पर पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड के दौरान दो आरोपित गौकशो को 2 तमंचे,कारतूस व गोकशी मे प्रयुक्त उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम फरीद और साकिर बताए हे। पुलिस पकडे गए आरोपियो की कुंडली खंगाल रही है।

सीओ आशीष प्रताप सिह के निर्देशन के दौरान की गई मुठभेड मे इंस्पैक्टर संतोष कुमार त्यागी, एसआई राधेश्याम यादव आदि शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 4 =