Hrithik Roshan की नानी 91 साल की पद्मा रानी ओमप्रकाश का हुआ निधन
Hrithik Roshan की नानी पद्म रानी ओमप्रकाश का 91 साल की आयु में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पद्म रानी 16 जून को सुबह 3 बजे नींद में चल बसीं. उनका अंतिम संस्कार सुबह करीब 10.30 बजे मुंबई के विले पार्ले के श्मशान घाट में किया गया.
पद्मा रानी दिवंगत निर्देशक-प्रोड्यूसर जे ओम प्रकाश की पत्नी थीं. वे ऋतिक के पिता राकेश रोशन की सास थीं. ऋतिक रोशन के नाना और महान फिल्म निर्माता जे ओम प्रकाश का 7 अगस्त 2019 को निधन हो गया था. वे 93 साल के थे और मुंबई में ही रहते थे.
पद्मा रानी के निधन की वजह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं थीं. पद्मा पिछले दो साल से रोशन परिवार के साथ रह रही थीं. पद्मा की बेटी पिंकी रोशन समय-समय पर उनकी तस्वीरें शेयर करती थीं. वे अक्सर बेड पर लेटी नजर आती थीं.
https://twitter.com/SrBachchan/status/1158986537373188096?s=20&t=KtNvbDsKmrOWl6M04p6hBg
ओम प्रकाश ‘भगवान दादा’, ‘आप के साथ’, ‘आखिर क्यों?’, ‘अर्पण’, ‘आस पास’, ‘आशा’, ‘आशिक हूं बहारों का’, ‘अपनापन’, ‘आक्रमण’ और ‘आप की कसम’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई अन्य फिल्मों के अलावा ‘आंखें’, ‘आया सावन झूम के’, ‘आए दिन बहार के’, ‘आई मिलन की बेला’ जैसी फिल्में भी प्रोड्यूस की थीं.

