उत्तर प्रदेश

Lucknow News: पड़ोसी ने रची हत्या की साजिश, गला रेतकर हत्या

Lucknow News: फूल मंडी के पास नाले में एक युवक का शव मिला. युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अन्य पुलिसकर्मियो की मदद से नाले से बहार निकलवाया उसके बाद उसे पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक देर रात सूचना मिली कि किसी अज्ञात युवक का शव नाले में पड़ा है जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस (UP police) की टीम मौके पर पहुंची युवक की शिनाख्त आगा वाकर पाटा नाला चौक निवासी शाहिद मिर्ज़ा (28) के रूप में रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के पिता अकबर की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता अकबर ने उन्हें देर रात घर आकर बताया कि उनके आबिद का दोस्त गुल्ले देर रात घर आया और बताया कि उसका भाई शाहिद मिर्ज़ा उर्फ़ सोनू फूलमंडी के पास पड़ा है ऐसे में परिवार के सभी लोग उक्त घटनास्थल पहुंचे और तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो बताया कि 3-4 लोगों ने मिलकर शाहिद को मारा उसके बाद वहां से चले गए जिसमें बकरीदी और चंदू उर्फ़ चंद्र प्रकाश समेत 3-4 लोग शामिल थे। पुलिस के मुताबिक बकरीदी शाहिद का पड़ोसी है और शुक्रवार को कुछ विवाद के बाद उसे वो अपने साथ शराब पिलाने के बहाने ले गया था जिसके बाद उसकी हत्या को अंजाम दिया होगा।

पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय शाहिद मिर्ज़ा ज़री कारोबारी है और जब उसकी लाश मिली तब उसकी गर्दन से काफी खून निकल रहा था मुमकिन है की किसी धारधार हथियार से शाहिद की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया हो 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 5 =