नहीं लगता समाज प्रगतिशील हुआ है,कई लोग शादी से पहले यौन संबंध पर उल्टी सोच रखते हैं-Dia Mirza
Dia Mirza ने फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी की और अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की. उस समय, दीया से उनकी प्रेग्नेंसी के संबंध में और उनकी शादी के समय के बारे में कई लोगों ने सवाल उठाए थे. वह सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल हुई थीं. तब दीया ने इस तरह के सवालों को नजरअंदाज करने का फैसला किया था.
Dia Mirza ने इन सवालों पर प्रतिक्रिया दी और अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि शादी से पहले यौन संबंध और गर्भावस्था एक पर्सनल च्वॉइस है. उन्होंने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा,”मुझे लगता है कि जब पर्सनल च्वॉइस और पर्सनल च्वॉइस की पावर की बात आती है
View this post on Instagram
तो इसे केवल वही लोग फॉलो कर सकते हैं, जिनके पास पर्सनल ऑप्शन होते हैं और वह धमकियों और चुनाव करने से डरते नहीं हैं, जो आपको एक व्यक्ति के रूप में चाहिए,”
Dia Mirza ने कहा कि जहां कई लोग शादी से पहले यौन संबंध या प्रेग्नेंट या किसी अन्य चीजों पर उल्टी सोच रखते हैं. वहीं ऐसे भी काफी लोग हैं जो जानते हैं कि यह एक पर्सनल च्वॉइस है और अगर वे इसे चुनते हैं तो लोगों को इसे करने का अधिकार है. दीया ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हम उतने प्रगतिशील हैं जितना हम सोचते हैं या जैसा हम खुद को समझते हैं.”

