उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News:  हरसौली पुलिस चौकी के पास दोस्तों की हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के शाहपुर में मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर थाना क्षेत्र की हरसौली पुलिस चौकी के पास होंडा सिटी कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। कार चालक को भी पकड़ लिया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी अनिल (३०) पुत्र छोटा, संदीप (२८) पुत्र सूरजभान और सुधीर पुत्र केशव बाइक से किसी कार्य से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जब वह थाना क्षेत्र की हरसौली पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही होंडा सिटी कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में अनिल और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। बुढ़ाना मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी मिली है कि होंडा सिटी कार सवार युवक हरियाणा के रहने वाले हैं और हरिद्वार से लौट रहे थे। घटना से गांव में गम का माहौल बन गया। पुलिस ने चालक सहित कार को कब्जे में ले लिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 9 =