उत्तर प्रदेश

Mathura News: एक लाख रुपए लेकर बे लड़की की जबरन शादी के प्रयास, दुल्हन के पिता गिरफ्तार

Mathura News: दुल्हन का पिता एक लाख रुपए लेकर बेटी की जबरन शादी करने जा रहा था. मगर इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मथुरा पुलिस ने दुल्हन के पिता और उसके होने वाले दूल्हे सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में लड़की के पिता और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि जिस लड़के से जबरन शादी होने वाली थी, वह दूल्हा फरार है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि 19 वर्षीय लड़की ने अपने रिश्तेदारों को उसके पिता द्वारा एक लाख रुपए लेकर जबरन शादी के बारे में सूचित किया था. इसके बाद लड़की के रिश्तेदारों ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. लड़की के पिता ने लड़के वाले से एक लाख रुपए लेकर यह शादी तय की थी.

पुलिस की मानें तो इन सभी के खिलाफ हाईवे पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 366 (एक महिला का अपहरण या उसकी शादी के लिए मजबूर करने के लिए प्रेरित करना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

लड़की के रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, जब लड़की ने रवि चौधरी से शादी करने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने लड़की के पिता से गाली-गलौज और पिटाई शुरू कर दी. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, हालांकि लड़का रवि चौधरी फरार हो गया. हाईवे थाने के एसएचओ अजय कौशल ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =