Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुर्गा फार्म हाऊस में अवैध शराब की भट्टी चलाते दो आरोपी गिरफ्तार

चरथावल। पुलिस ने ग्राम रसूलपुर स्थित मुर्गा फार्म हाऊस में अवैध शराब की भट्टी का भांडाफोड़ करते हुए दो आरोपियो को मौके से कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार किया है जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया पुलिस ने मौके से अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया।

 चरथावल क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर स्थित मुर्गा फार्म हाऊस में पुलिस ने छापेमारी करते हुए अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियो को कच्ची शराब बनाते मौके से गिरफ्तार किया है।

चरथावल थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना कि ग्राम रसूलपुर स्थित मुर्गा फार्म हाउस में अवैध शराब तैयार कर क्षेत्र में सप्लाई की जा रही है सूचना पर थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में एसआई हरिराज,कांस्टेबल मनोज आदि पुलिस टीम के साथ छापेमारी करते हुए पुलिस ने संजीव पुत्र रकमचन्द निवासी ग्राम प्यारेलाल थाना रायपुर रानी जिला पंचकूला हरियाणा,व वीरू पासवान पुत्र सत्यनारायण निवासी नेता चैक थाना हरिचाय जिला मोरन नेपाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया

जबकि तीसरा साथी राज सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी रसूलपुर थाना चरथावल फरार हो गया पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण,10 लीटर शराब खाम बरामद करने के साथ साथ भारी मात्रा में लहन नष्ट किया।पकड़े गए दोनों आरोपियो का पुलिस ने चालान कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − six =