Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सत्ता के गलियारों में व्यापारियों की आवाज बुलंद करता है व्यापारी सुरक्षा फोरम-अशोक गोयल

Muzaffarnagar News: व्यापारी सुरक्षा फोरम सहारनपुर मण्डल की बैठक नई मन्डी भरतिया कालोनी स्थित व्यापारी नेता सुशील कुमार सिल्लो के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमे मण्डल के तीनो जिलो शामली, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर के व्यापारी उपस्थित हुए।

समीक्षा बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे आए व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने संगठन की समीक्षा कार्यो का अवलोकन करते हुए व्यापारिक समस्याओ का संज्ञान लिया। अपने सम्बोधन मे राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि वर्ष 2023 की जनवरी मे इनवैस्टर्स सम्मिट होने जा रहा है और व्यापारी सुरक्षा फोरम सत्ता के गलियारो तक व्यापारियों की समस्याओ को पहुंचाने का कार्य करता है।

उन्होने देश के कारोबारियो के लिए सस्ती दरों पर कारोबारी क्रेडिट कार्ड जारी करने,पंजीकृत व्यापारी को पेंशन स्कीम मे लाने,प्राकृतिक आपदाओं के लिए व्यापारी राहत कोष की स्थापना की मांग की। उन्होने बताया कि व्यापारी सुरक्षा फोरम देश के 14 राज्यो मे कार्यरत है।

मुजफ्फरनगर पहुंचने पर राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल का जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिटटू, महामंत्री राजकुमार रहेजा सभासद राहुल पंवार, मनोज गुप्ता क्राकरी वाले एवं सुशील कुमार सिल्लो ने स्वागत किया। समीक्षा बैठक मे सहारनपुर से आए नरेश धीमान, प्रवीण छाबडा, शामली से आए मदन लाल जिन्दल एवं विनोद बंसल, खतौली से आए राहुल जैन, कंवऱसैन, अमित त्यागी, रिषभ जैन आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए। बैठक मे हर्षित गर्ग एडवोकेट ने जीएसटी के विषय मे जानकारी दी।

बैठक मे दीपक शर्मा, संजय गोयल, रितिक प्रजापति, आरती प्रजापति, संजय अग्रवाल आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। समीक्षा बैठक मे स्पष्ट किया गया कि 40 लाख से नीचे का कारोबार करने वाले व्यापारी यदि वकील के माध्यम से अपना रिटर्न भरेंगे तो उन्हे बीमा योजना का भी लाभ मिलेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 1 =