उत्तर प्रदेश

Auraiya News: प्रेमी के साथ मिलकर मार दिया अपने पति को, हुई थी दो महीने पहले शादी

Auraiya News: एक विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मार दिया. दो महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी. चूंकि युवती किसी और से प्यार करती थी इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. औरैया कोतवाली में पुलिस को एक शव मिलने की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एक युवक का सड़ा-गला शव हाईवे किनारे स्थित एक प्लाट में मिला. जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो एक युवक के गायब होने की रिपोर्ट मिली

जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर गायब हुए युवक के परिजनों से सम्पर्क किया. मृतक युवक के भाई ने शव की शिनाख्त की, जो कि जालौन जिले के गांव सिहारी माधौगढ़ का रहने वाला था. मृतक के भाई ने अपनी रिपोर्ट में भाभी और प्रेमिका पर भाई को गायब करने का शक जाहिर किया था. इस आधार पर औरैया और इटावा पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुरादगंज पुल के नीचे से पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़ लिया. पकड़े गए युवक ने अपना नाम प्रदुम्न कुमार प्रजापति बताया जो थाना बिधूना का रहने वाला है. वहीं, युवती थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा जिले की रहने वाली है. पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया.

उन्होंने बताया कि पति आशिफ को दोनों ने मिलकर 17 जुलाई को मार दिया था. आशिफ का गमछे से गला घोंटा था और फिर शव को सड़क किनारे एक बाउंड्री वॉल के पास फेंककर झाड़ियों से ढ़क दिया था.

पत्नी शहरबानो ने बताया कि उसकी शादी मई में आशिफ से जालौन जिले के माधवगढ़ में हुई थी. लेकिन शादी से पहले ही प्रदुम्न से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसकी मर्जी के खिलाफ घरवालों ने उसकी शादी जालौन में आशिफ से कर दी थी. एक दिन आशिफ को प्रदुम्न और उसके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया, जिसके बाद वह दोनों के बीच बाधा बनने लगा था. यही कारण है कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर आशिफ को मारने की योजना बनाई. वह प्रेमी के साथ भागने की फिराक में थी लेकिन उससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − two =