उत्तर प्रदेश

Noida News: पंखे से लटका मिला युवती का शव, पुलिसकर्मी पर रेप और हत्या का आरोप-वीडियो वायरल

Noida News: नोएडा के सेक्टर-70 स्थित एक ओयो होटल में 25 साल की युवती की लाश फांसी पर लटकी मिली है. इस मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में युवती बोल रही है कि अर्जुन मुझे बचा लो, मुझे आकाश ने फंसा दिया है. वीडियो में काफी अंधेरा दिखाई दे रहा है, लेकिन युवती की रोने की आवाज साफ आ रही है.

यह वीडियो कुल 28 सेकंड का है. बता दें कि आकाश नोएडा की बरौला पुलिस चौकी में तैनात है, जिस पर युवती के साथ रेप और हत्या का आरोप लगा है.नोएडा पुलिस ने यह वीडियो जांच के लिए भेज दी है. जांच के दौरान व्हाट्सएप चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं.

युवती के पिता ने बताया कि मेरी बेटी बीते शनिवार को नोएडा के एक क्लब में बैठी हुई थी. उसी दौरान आकाश नाम का एक लड़का आया और मेरी बेटी से कहने लगा, मैं यहां बैठ जाऊं. आकाश कोई और नहीं बल्कि अर्जुन का दोस्त है. इसलिए मेरी बेटी ने आकाश को बैठने की इजाजत दे दी.

इसी दौरान आकाश में मेरी बेटी को नशीला पदार्थ पिलाया और सेक्टर-70 में स्थित एक ओयो होटल में ले गया. वहां पर मेरी बेटी के साथ रेप किया और उसकी हत्या करके फांसी पर लटका दिया.

युवती के पिता का कहना है, आकाश के बारे में अर्जुन को पता था. मेरी बेटी ने अर्जुन से मदद मांगने के लिए मैसेज भेजा था. उसने अर्जुन को एक ऑडियो मैसेज भी किया. जिसमें वह उससे मदद मांग रही थी. अर्जुन को व्हाट्सएप के जरिए कई मैसेज किए थे, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया.

होटल के रिकार्ड के मुताबिक, 1 अगस्त को 25 वर्षीय युवती ने नोएडा के सेक्टर-70 में स्थित ओयो होटल में आई थी. करीब 24 घंटे बाद 2 अगस्त तक जब रूम का दरवाजा नहीं खुला तो होटल प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी यहां पंखे से युवती का शव लटका मिला.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =