Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा से रवाना किया गया तिरंगा मार्चपास्ट,आम जन मानस में जगाई राष्ट्रीयता की भावना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्वतन्त्रता दिवस की ७५वीं वर्षगाँठ के उप्लक्ष में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के पीआरवी वाहनो द्वारा किया गया तिंरगा मार्चपास्ट ।
आम जन मानस में जगाई राष्ट्रीयता की भावना । स्वतन्त्रता दिवस की ७५ वीं वर्षगाँठ को सम्पूर्ण देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है तथा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री कुलदीप सिंह के नेत्रत्व में जनपद के समस्त दो पहिया एवं चार पहिया पीआरवी वाहनो द्वारा वाहनो पर तिरंगा झण्डा लगाकर तिरंगा मार्चपास्ट का आयोजन किया गया।
जिसमें क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। तिरंगा मार्चपास्ट को रामपुर तिराहा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा मार्चपास्ट रामपुर तिराहा से शुरु होकर मेरठ हरिद्वार हाइवे से होते हुए टोल प्लाजा छपार पर समाप्त हुआ।
मार्चपास्ट में सम्मलित पुलिस कर्मियों द्वारा टोल प्लाजा कार्यालय पर राष्ट्रीयध्वज फहराया गया तथा टोल कर्मियों को तिरंगा एवं मिष्ठान वितरित कर स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ उत्सव मनाया गया। तिरंगा मार्चपास्ट का उद्देशय आम जन मानस में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा राष्ट्रीयता की भावना जागृत करना है।

