फिल्मी चक्कर

Raju Srivastava  की हालत नाजुक, जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं Raju

Raju Srivastava  की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अब भी  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं.  श्रीवास्तव (58) को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती किया गया था. उसी दिन उनकी ‘एंजियोप्लास्टी’ की गई थी. सूत्रों के अनुसार उनकी हालत नाजुक है. कोई सुधार नहीं हुआ है. वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं.

शुक्रवार को Raju Srivastava के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पेज पर एक आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है. परिजनों ने लोगों से किसी भी अफवाह अथवा गलत खबर पर ध्यान नहीं देने का भी अनुरोध किया था.

Raju Srivastava को 10 अगस्त को दिल का दौरा उस समय पड़ा था जब वे जिम में वर्कआउट कर रहे थे. जिम में मौजूद लोगों ने ही उनको एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया था. शुरुआत में चिकित्सकों ने कहा था कि उनकी हालत स्थिर है और वे ट्रीटमेंट को रेस्पॉन्ड कर रहे हैं लेकिन बाद में उनकी हालत कुछ बिगड़ी और वे वेंटिलेटर पर चले गए.

दिल का दौरा पड़ने के दौरान उनके मस्तिष्क को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिली जिसके बाद से ही वे बेहोश हैं और उनके ब्रेन को भी नुकसान हुआ है. चिकित्सकीय सूत्रों के अनुसार उनके दिमाग को जो नुकसान हुआ है वो गंभीर है और उसे सही होने में लंबा समय लग सकता है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 18 =