Hapur News: गैंगवार में हत्या की आशंका, कचहरी के बाहर हरियाणा से पेशी पर आए लखन की मौत
Hapur News: मंगलवार सुबह हरियाणा से पेशी पर लाए गए एक कैदी पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. दिनदहाड़े कचहरी गेट पर हुई फायरिंग की इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस हमले में कैदी जिसका नाम लखन बताया जा रहा है गोली लगने से मौत हो गई है.
करीब पौने 11 बजे जैसे ही हरियाणा पुलिस कैदी लखन को एक मामले में हापुड़ कचहरी पहुंची। तभी एक महिला ने इशारे से उसे अपने पास बुलाया.
तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में कैदी लखन को सीने में दो गली लगी. एक सिपाही भी घायल हुआ है. हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए.
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. फिलहाल पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और तफ्तीश में जुटे हैं.पुलिस इस पूरे मामले में गैंगवार की आशंका जता रही है.

