फिल्मी चक्कर

गरीब मजदूरों के लिए मसीहा: सोनू सूद से लगाई गुहार, दिया ये मजेदार जवाब

‘तू विलेन भले है फिल्मों का, पर समझे सबके दर्द प्रिये!
कितने भी चुलबुल आये जाएँ, छेदी है असली मर्द प्रिये!

मुंबई में सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की मदद में रात-दिन लगे हुए हैं. सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने रहे हैं।

अबतक वह हजारों प्रवारी मजदूरों के उनके घर पहुंचा चुके हैं। जो भी सोनू सूद से मदद के लिए मैसेज कर रहा है या ट्वीट कर रहा है सोनू उसका जवाब दे रहे हैं और उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं।

सोनू सूद ने अपने मोबाइल फोन का एक वीडियो शेयर किया है. इस मोबाइल फोन पर लोग लगातार सोनू सूद को व्हाट्सऐप मैसेज कर रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद ने लिखा, ‘आपके संदेश हमें इस रफ्तार से मिल रहे हैं. मैं और मेरी टीम पूरी कोशिश कर रहे हैं हर किसी को मदद पहुंचे. लेकिन अगर इसमें हम कुछ मैसेजेस को मिस कर दें, उसके लिए मुझे क्षमा कीजिएगा.’

https://twitter.com/SonuSood/status/1265494648857989121?s=20

प्रवासी मजूदरों को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बसों के जरिए अपने खर्चे पर घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं. अभिनेता के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. वहीं कुछ लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

इस बीच एक महिला ने अभिनेता से  गुहार लगाई, सोनू भाई मैं फसी हुई हूं समुंदर के किनारा हूं अब क्या करूं मुझे उस दूसरे किनारे भेज दोगे क्या, जिसका जवाब सोनू सूद ने मजेदार अंदाज में दिया.

एक महिला फैन ने सोनू सूद को ट्विटर पर टैग कर लिखा, ”क्या आप मुझे ब्यूटी पार्लर पहुंचा सकते हैं. मैं ढाई महीने से नहीं गई हूं. कृप्या मुझे सैलून तक पहुंचा दीजिए. मैं मजाक कर रही हूं, आप सच में रियल हीरो हैं. भगवान आपको आशीर्वाद दे.” इस पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, ”ब्यूटी पार्लर जाकर क्या करोगे. ब्यूटी पार्लर वालों को तो मैं उसके गांव छोड़ कर आ गया. उसके पीछे पीछे उसके गांव जाना है तो बोलो?’

https://twitter.com/SonuSood/status/1265734199069167617?s=20

 

अभिनेता का ये मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

 

लोग ट्वीट कर सोनू सूद को अपनी परेशानी बता रहे हैं और वो फौरन उनका नंबर लेकर मदद मुहैया करा रहे हैं।अब एक और यूजर ने सोनू सूद को लेकर एक ट्वीट किया हैं जिसके बाद एक्टर सोनू सूद ने जो जवाब दिया उसके बाद लोग उनके और मुरीद हो गए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =