Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर के लिए आई बहुत बड़ी चिंताजनक खबर,आज मिले 12 कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर-शहर के लिए आज बहुत चिंताजनक खबर आई है ,आज 12 कोरोना पॉजिटिव मिले है | आज 134 की रिपोर्ट आई है जिनमे 12 पॉजिटिव मिले है |जिले में अब कोरोना संक्रमित की संख्या 47 हो चुकी है | इसमें सबसे चिंता की खबर ये है कि आज जो 12 मिले है,उनमे से 11 उस महिला से सम्बंधित है जिस महिला की दो दिन पहले मृत्यु हो गयी है |

आपको पता ही है कि दो दिन पहले मुजफ्फरनगर शहर में रामपुरम के पास एक महिला की मौत हो गयी है ,जो जिले में कोरोना से पहली मौत है,महिला का पुत्र विकास भवन में नौकरी करता है,जो लगातार विकास भवन भी आ रहा था,महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उससे जुड़े लोगो के सेम्पल लिए गए जिनमे ये 11 पॉजिटिव मिले है |ये ही आज सबसे बड़ी चिंताजनक खबर है |

आज मिला 12 वा कोरोना पॉजिटिव प्रवासी है और प्रशासन ने उसे पहले से ही एकांतवास में रखा हुआ है |उसे बिलासपुर के पास एकांतवास में रखा हुआ है | जिले में पिछले कई दिन से जो भी केस मिल रहे थे उनमे ज़्यादातर वही थे जो प्रवासी थे और जिला प्रशासन की निगरानी में थे लेकिन ये आज जो 11 मिले है इनमे कई ऐसे भी है जो बाहर आसपास भी घूम रहे थे इसलिए ऐसे केस मिलने चिंताजनक है |

आपसे अनुरोध है कि भले ही बाज़ार खुल गए हो लेकिन कुछ दिन बिना वजह कहीं आने जाने से परहेज करे,अगर जाना भी पड़े तो मास्क और दूरी का ध्यान अवश्य रखे | आज रात से जिला प्रशासन रात्रि कर्फ्यू का भी बड़ी सख्ती से पालन करेगा इसलिए 7 बजे के बाद घर से निकलने से परहेज रखें

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − nine =