Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

व्यापार संगठन ने डॉक्टर एवं नर्सों पर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में संगठन के राकेश त्यागी, सरदार बलविंदर सिंह, संजय अग्रवाल, कमलकांत शर्मा, अभिलक्ष मित्तल, मनोज गोयल, तरुण मित्तल, गौरव जैन (आइडिया)

सौरभ मित्तल द्वारा आज कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे डॉक्टर एवं नर्सों जिसमें सी एम एस पंकज अग्रवाल, डॉ योगेंद्र त्रिखा, डॉ आर के डागरे, डॉ संजीव लांबा,डॉ गरिमा, एव स्टॉफ के के साथ सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पवन गिरी,ललित शर्मा सुरेंद्र ढाका राय साहब को सोशल डिस्टेन्सिग के साथ पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी एवं मनोज गोयल द्वारा सैनिटाइजर की पांच कैन सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल को सौंपी गइ।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि पहले लोग डाउन से ही संगठन द्वारा निरंतर भोजन सेवा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बलजीत सिंह के द्वारा जरूरतमंद लोगों को प्रदान की जा रही है

नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि देश के डॉक्टर एव नर्स भगवान का स्वरूप है जो अपनी जान जोखिम में डालकर देश सेवा में लगे है आज इसी कड़ी में संगठन द्वारा इनका उत्साहवर्धन एव सम्मान किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 12 =