उत्तर प्रदेश

Agra News: निर्वस्त्र करके पीटा, सच्चाई न बताने को लेकर पत्नी को दी थी जान से मारने की धमकी, दोनों आरोपी फरार

Agra News: दबंगों ने घर के अंदर घुस कर महिला को निर्वस्त्र करके पीटा। महिला का नग्न अवस्था में मारते पीटते वीडियो बनाया है। महिला सुरक्षा को तार-तार कर देने वाली यह वारदात आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र की है। इलाके में रहने वाले दबंग सुरेंद्र और बिज्जो ने महिला की पिटाई की है। पीड़ित महिला के पति ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनो पर आरोप है कि महिला के पति की अनुपस्थिति में महिला के घर मे घुस गए।

महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट की। पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में आरोपी सुरेंद्र और बिज्जो कि दबंगई साफ साफ नजर आ रही है। एक आरोपी महिला से मारपीट करते हुए उसके कपड़े तार-तार कर रहा है। दूसरा आरोपी निर्लज्जता दिखाते हुए घटना का वीडियो बना रहा है। महिला को धमका रहा है ।

महिला के पति का आरोप है कि आरोपियों ने मुंह खोलने पर पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी । वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी सुरेंद्र और बिज्जो क खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 12 =