उत्तर प्रदेश

Bhadohi News: अमवा निमजातर गांव में कक्षा नौ के छात्र की लाश मिली, सौतेली मां ने कहा छात्र ने लगाई थी फांसी

Bhadohi News:अमवा निमजातर गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद अपने ही घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में कक्षा नौ के छात्र की लाश मिली। मृतक के मामा वाराणासी के मिर्जामुराद थाना के चित्रसेन पुर गांव निवासी लक्ष्मीशंकर की सूचना पर पहुंची चौरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई ।

सौतेली मां का कहना है कि छात्र ने फांसी लगाई है । स्थानीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि मृतक जनार्दन पटेल 14 वर्ष पुत्र वकील पटेल स्थानीय ब्रह्म आश्रम स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था।

उसकी मां निर्मला देवी की 2012 में मौत हो गई थी। दो बहन एक भाई में यह बड़ा था 3 वर्ष पहले मृतक के पिता ने सीता देवी नामक महिला से दूसरी शादी रचाई इससे भी दो बच्चियां हैं।

पिता मुंबई रहकर ऑटो चलाता है घर पर मां के अलावा मृतक की दादी हैं जिन्हें लकवा मार दिया है जिनकी सेवा मृतक ही करता था। मृतक के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। क्षेत्राधिकारी औराई फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर नमूना लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + sixteen =