उत्तर प्रदेश

Noida: गांजा तस्करी में उगाही, युवक को छोड़ने के एवज में करीब 20,000 रुपये दिए गए-आरोपी 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड   

Noida युवक को गांजा तस्करी में फंसाने के चलते थाने और चौकी में पिटाई करने के मामले में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कोतवाली सेक्टर 57 के चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस की वर्दी में पैसे लेने के आरोपी सिपाही सोनू कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है.

सोनू कोतवाली सेक्टर 58 में तैनात है. एडीसीपी नोएडा जोन आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मामले में सेक्टर 57 के चौकी प्रभारी लोकेश शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार त्यागी, कांस्टेबल अंकित बालियान और सोनू कुमार को निलंबित कर दिया गया है. इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.

एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ है, जिसेम ये आरोपी पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. युवक को छोड़ने के एवज में करीब 20,000 दिए गए. जो प्रथम दृश्य जांच में सामने आया है.

बिसनपुरा गांव निवासी नारायण तिवारी ने डीसीपी से शिकायत की कि 14 सितंबर को उनके पास पुलिस की जिप्सी में तैनात 3 पुलिसकर्मी आए, इनमें एक सिपाही का नाम अंकित बालियान था. पुलिसकर्मी उसे कोतवाली सेक्टर 58 की चौकी 57 पर ले गए. आरोप है कि वह गांजा और चरस में फंसाने के नाम पर धमकी देते हुए पिटाई की. आरोप है कि कोतवाली सेक्टर 57 के चौकी प्रभारी ने भी पीटा और कहा कि गांजा चरस बड़ा मामला है.

50,000 रुपये लेकर आना नहीं तो 5 साल तक जेल जाने के लिए तैयार रहना. इसके बाद पीड़ित नारंग को कोतवाली सेक्टर-58 थाने ले गए और वहां भी पिटाई की. बाद में पीड़ित ने किसी तरह ₹20,000 पुलिसकर्मी को दिए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =