Basti News: नहाते वक्त बनाया गया अश्लील वीडियो,एप के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल
Basti News: एक महिला ने एक विदेशी नागरिक समेत नौ लोगों के खिलाफ गैंगरेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला का मायका लखनऊ में है, महिला ने डालीगंज में गैंगरेप किए जाने का हवाला दिया है। घटना अगस्त 2021 की है। आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुरानी बस्ती क्षेत्र की रहने वाली महिला का मायका लखनऊ में है उसका पति मुंबई में नौकरी करता है।
पति के मुंबई रहने के दौरान वह लखनऊ गई हुई थी उसका आरोप है कि डालीगंज थाना क्षेत्र में रहने के दौरान नहाते वक्त उसका अश्लील वीडियो एक व्यक्ति ने बना लिया था इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि उसे डरा-धमकाकर नशीली दवा खिला दी गई। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप भी किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के अनुसार बाद में उसका अश्लील वीडियो बनाकर एक एप के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
वहीं पीड़िता से बात करने का प्रयास किया गया तो कैमरे पर बोलने से इंकार कर दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि मैं दौड़ते दौड़ते परेशान हो गई। बस्ती जिले सहित लखनऊ पुलिस को कई बार प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन सुनवाई कुछ भी नहीं हुई। क्योंकि आरोपियों की पकड़ राजनीतिक गलियारों तक थी। इसीलिए मैं इतने दिनों से दौड़ रही थी। किसी तरह हमारा FIR लिखा गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर असलम, अहमद, दानिश, लाला, अली हसन, शरीफ, अनिल, एक विदेशी नागरिक समेत नौ लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

