उत्तर प्रदेश

Saharanpur: बिहारीगढ़ में प्रेमी जोड़े की डेड बॉडी पेड़ से लटकी मिली,आत्महत्या का शक

Saharanpur: गांव में प्रेमी जोड़े की डेड बॉडी पेड़ से लटकी मिली है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी मच गई है। उधर, खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक लड़का और लड़की के बीच प्रेम-संबंध था। ये दोनों अलग-अलग गांव से थे।

मृतक लड़का जिले के रसूलपुर खेड़ी का रहने वाला था। जबकि, लड़की नागल थाना क्षेत्र के गांव बोहडपुर की निवासी थी। लड़की नाबालिग थी। परिजनों का कहना है कि दोनों पिछले 15 दिनों से फरार थे। लड़की के परिजनों ने इसे लेकर लड़के वालों के विरुद्ध 4 सितंबर को नांगल थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहारीगढ़ पुलिस को मंगलवार देर शाम खबर मिली थी, कि मोहण्ड के जंगल में एक लड़का-लड़की की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन लाश को कब्जे में लेकर इसकी शिनाख्त शुरू कर दी। शव की पहचान हो जाने के बाद दोनों के परिजनों को इसके बारे में सूचना दे दी गई है।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को ये मामला सुसाइड का लग रहा है। सहारनपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक दिनेश ताडा (SSP Saharanpur Dr Vipin Tada) ने मीडिया को बताया कि दोनों कई दिनों से घर से फरार थे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − four =