फिल्मी चक्कर

Ayushman Khurana और रकुल प्रीत का पहला रोमांटिक ट्रैक ‘हर जगह तू’ रिलीज

Ayushman Khurana  और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म डॉक्टर जी का नया रोमाटिंक सॉन्ग हर जग तू’ जारी कर दिया गया है. ये गाना निश्चित रूप से अपनी दिल छू लेनी वाली धुन से आपके दिलों को पिघला देगा. वैसे फिल्म के ट्रेलर में दो गानों की एक झलक पहले ही मिल चुकी है.

गाने की थीम के साथ, ‘हर जग तू’ एक रोमांटिक पोस्टर के साथ सामने आया है, जिसमें लीड एक्टर्स के बीच विकसित हो रही केमिस्ट्री को दर्शाया गया है. इस मधुर गीत को सुल्तान सुलेमानी ने कंपोज किया है और लीरिक्स कुमार के हैं. राज बर्मन द्वारा गाया गया यह गीत डॉ. फातिमा सिद्दीकी के लिए डॉ. उदय गुप्ता की भावनाओं की एक झलक दिखाता है

जिन्हें उनपर क्रश है. सुमित सक्सेना, सौरभ भारत, विशाल वाघ और अनुभूति कश्यप द्वारा लिखित डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. जंगली पिक्चर्स की आने वाली स्लेट में ‘वो लड़की है कहां?’, ‘डोसा किंग’, ‘उलज’ और ‘ क्लिक शंकर’ जैसे कुछ नाम शामिल है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 2 =