Muzaffarnagar News- पितरों का तर्पण कर किया विदा
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पितृ विर्सजनि अमावस्या के अवसर पर सैकडो श्रृद्धालुओं ने पौराणिक तीर्थ स्थली एवं श्री भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ पहुंच कर पितरों को तर्पण करके विदा किया तथा गंगा मे स्नान-दान के पश्चात विभिन्न मंदिरो के दर्शन कर धर्मलाभ उठाया।
पितृ विसर्जनि अमावस के मौके पर आज सुबह से ही पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ में गंगा स्नान एवं दानधर्म के लिए श्रृद्धालु भारी संख्या मे पहुंचने शुरू हो गए। जनपद सहित आसपास के जनपद से भी सैंकडो की संख्या मे श्रृद्धालू टै्रक्टर-टाली एवं अन्य वाहनो मे सवार होकर शुक्रताल पहुंचे। जहां उन्होने घाट पर गंगा स्नान किया तथा पित्तरों का तर्पण कर श्रृद्धाभाव पूर्वक उन्हे विदा किया ।
शुकतीर्थ पहुंचे श्रृद्धालुओं ने पौराणिक शुकदेव मंदिर,वट वृक्ष,श्री शुकदेव मंदिर, श्री हनुमत धाम, गणेश धाम,श्री दुर्गाधाम एवं शिव धाम आदि विभिन्न मंदिरो के दर्शन कर दान पुण्य किया। ंयात्रियों ने विभिन्न आश्रमों मे पहुंच कर साधु-सन्यासियों का आर्शीवाद लियां ं

