उत्तर प्रदेश

Agra News: तमंचा दिखाकर व्यापारी से लूटे 3 लाख रुपये, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस टीम

Agra News: आगरा में बेखौफ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला दी। सारेशाम बाइक सवार तीन बदमाश आए और खाद बीज व्यापारी को तमंचा दिखाकर 3 लाख रुपये की लूट कर ले गए। बताया जा रहा है कि कारोबारी कालीचरण त्यागी (Businessman Kalicharan Tyagi) अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए और टक्कर मारकर कारोबारी कालीचरण त्यागी को सड़क पर गिरा दिया।

कारोबारी कालीचरण त्यागी जब तक कुछ तो समझ पाते बाइक सवार बदमाश उनके पास मौजूद 3 लाख रुपये की नकदी छीन कर फरार हो गए। बदमाश राजस्थान की सीमा की ओर जाते हुए लोगों को नजर आए हैं। कारोबारी से लूट सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों की तलाश की गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। देखना होगा पुलिस टीम लूट की संगीन वारदात का खुलासा कब तक करवा दी है।

सैया थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात को बदमाशों ने बेखौफ अंदाज में अंजाम दिया है। बदमाशों की ओर से हुई वारदात से व्यापारी दहशत में है। लोगों में चर्चा हो रही थी कि बदमाशों को अब पुलिस का खौफ ही नहीं रह गया है।

कारोबारी कालीचरण त्यागी से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पेशेवर नजर आ रहे हैं। चर्चा इस बात की है कि बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद राजस्थान की सीमा में घुस गए हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =