Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हत्या का खुलासा, आलाकत्ल ०१ पिस्टल मय ०४ कारतूस ३२ बोर बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण किया जहां हत्याभियुक्त गिरफ्तार किया। कब्जे से आलाकत्ल ०१ पिस्टल मय ०४ कारतूस ३२ बोर बरामद किया। जनपद में शातिर/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का अनावरण कर अभियुक्त को शामली बाईपास, बुढाना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे ०१ पिस्टल आलाकत्ल मय ०४ जिंदा कारतूस ३२ बोर बरामद की गयी। उल्लेखनीय है कि दिनांक २४.१०.२०२२ को वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनका भाई अंकित कुमार, ग्राम सलेमपुर तथा लकड़संधा के मध्य स्थित ईंट भट्टा पर चौकीदारी का काम करता था जिसके साथ अभियुक्त रामू पुत्र संजय निवासी लकसन्धा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर भी रहता था।

२३/२४ की रात्रि में अभियुक्त रामू उपरोक्त द्वारा वादी के भाई अंकित कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी । गिरफ्तार अभियुक्त रामकुमार उर्फ रामू पुत्र संजय निवासी लकड़संधा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०१ पिस्टल आलाकत्ल मय ०४ जिंदा कारतूस ३२ बोर बरामद किया।

पुलिस पूछताछ में प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मृतक अंकित कुमार उसके साथ ईंट भट्ठे पर काम करता था , तथा मृतक का अभियुक्त के घर आना जाना था । अभियुक्त रामकुमार उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मृतक उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। इसी कारण से अभियुक्त रामकुमार उर्फ रामू, मृतक अंकित कुमार से रंजिश रखने लगा था तथा योजना बनाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी ।

अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र०नि० आनन्द देव मिश्रा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, उ०नि० जयवीर सिंह, ललित कुमार, जोगेन्द्रपाल, है०का० जितेन्द्र कुमार, राजीव कुमार, रोहताश कुमार, का० तरुण कुमार, अलीम थाना कोतवाली मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =