उत्तर प्रदेश

Lucknow News: पुलिस को चकमा देकर हत्यारोपी कैदी विशम्भर यादव KGMU से फरार

Lucknow News: शाहजहांपुर जिला जेल से इलाज के लिए केजीएमयू लाए गए कैदी विशम्भर यादव ने मंगलवार देर रात सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को चकमा देरकर फरार हो गया। वह यहां केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में भर्ती था। जो कैंसर की बीमारी से ग्रसित था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार कैदी विशम्भर को 20 अक्टूबर को केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लखीमपुर के फूलबेहर निवासी कैदी विशम्भर की अभिरक्षा में दो सिपाही तैनात थे। मौके पर एक सिपाही मिला। विशम्भर लघुशंका जाने का बहाना करके वार्ड से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा।

कैदी के न लौटने पर सिपाही उसकी खोजबीन करते रहें पर वह मिला नहीं। देर रात थाने पर इसकी सूचना दी। कैदी की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा। अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कैदी और अभिरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

घटना की जानकारी शाहजहांपुर और लखीमपुर पुलिस को दे दी गई है। वहांए भी टीमें कैदी की तलाश कर रही है। इसके अलावा यहां मुख्य मार्गए बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। चौक थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि शताब्दी अस्पताल से कैदी विशम्भर करीब रात 9 बजे भागा था। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =