विक्रम सैनी ने Muzaffarnagar से चुनाव लडने की दी चुनौती तो जयंत चौधरी ने दिया ये जवाब
मुजफ्फरनगर/गाजियाबाद। विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद खतौली क्षेत्र के भाजपा विधायक विक्रम सैनी द्वारा दी गई Muzaffarnagar से चुनाव लडने की चुनौती पर जयंत चौधरी ने आज जवाब दिया। उल्लेखनीय है कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखे जाने के बाद ही विक्रम सैनी की विधायकी रद्द किए जाने की खबर आई थी
आज लोनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि यूपी मेंं अब दो विधानसभा सीटो पर उपचुनाव होने जा रहा है। एक ओर विधानसभा सीट पर चुनाव होगा, लेकिन इसे पीछे खींचने का प्रयास किया जा रहा हैं।
उन्होने कहा कि अच्छा है इससे हमे भी चुनाव की तैयारी का मौका मिल रहा है। उन्होने लोगों से Muzaffarnagar खतौली उपचुनाव में भाजपा को हराने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के लोगां से कहना कि इस सीट से हमारी पार्टी जीती है।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर दंगों में कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद आज जनपद के खतौली विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द हो गई है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आजम खान की विधायकी रद्द किए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर विक्रम सैनी की सदस्यता को लेकर सवाल उठाया था।










