फिल्मी चक्कर

डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’

मुम्बई में अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेनेवाली 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म यानि कि डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी. उल्लेखनीय है कि यह सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी रिलीज फिल्म होगी.

सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी स्टारर फिल्म ‘दिल बेचारा’ हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ की रीमेक है और इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया है. गौरतलब है कि मुकेश छाबड़ा ही वो शख्स हैं जिन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर सुशांत सिंह राजपूत को उनकी पहली फिल्म ‘काई पो चे’ में एक हीरो के रूप में कास्ट किया था.

https://twitter.com/CastingChhabra/status/1276093798335086593?s=20

उल्लेखनीय है कि तभी से सुशांत सिंह राजपूत और मुकेश छाबड़ा बहुत अच्छे दोस्त थे. सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद मुकेश छाबड़ा ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया था कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत से वादा किया था कि वे जब भी एक कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म डायरेक्टर बनेंगे, वे अपनी पहली फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को ही बतौर हीरो कास्ट करेंगे. मुकेश छाबड़ा ने ‘दिल बेचारा’ के जरिए ऐसा ही किया और सुशांत से किया अपना वादा निभाया.

बता दें कि ‘दिल बेचारा’ इसी साल मई महीने में सिनेमाघरों में रिलीज की जानी थी,‌ मगर लॉकडाउन के चलते देशभर के सिनेमाघरों के बंद हो जाने से फिल्म की रिलीज टल गयी और अब इसे डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज करने का फैसला किया गया है.

‘दिल बेचारा’ के रिलीज के ऐलान के मौके पर मुकेश छाबड़ा ने कहा, “सुशांत सिंह राजपूत महज एक डायरेक्टर के तौर पर मेरी डेब्यू फिल्म के हीरो नहीं थे, बल्कि वे एक ऐसे दोस्त थे जो हर मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े रहा करते थे. हम दोनों ‘काई पो चे’ से लेकर ‘दिल बेचारा’ तक बेहद करीबी दोस्त रहे. उन्होंने मुझसे वादा किया था कि वे मेरी डेब्यू फिल्म में जरूर काम करेंगे. हमने साथ मिलकर कई प्लान बनाये थे, कई सपने साथ देखे थे,‌ मगर मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस फिल्म की रिलीज के वक्त इस तरह से मैं अकेला रह जाऊंगा.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − two =