उत्तर प्रदेश

Etah News: नाबालिग कक्षा पांच की छात्रा से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया, arrested

Etah News: पिलुआ क्षेत्र के एक ग्राम में एक सप्ताह पूर्व एक बारह वर्षीय नाबालिग कक्षा पांच की छात्रा से गांव के ही दबंग किशोर भोला ने तमंचे के बल पर गांव के ही हॉस्पिटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दे दुष्कर्मी फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को उसकी तबीयत खराब हो जाने के बाद हुई।

पीड़िता के पिता ने बताया कि एक नवंबर को मेरी पुत्री सर में दर्द होने की दवा लेने स्कूल से घर जा रही थी तभी रास्ते में गांव के ही भोला नामक किशोर द्वारा पुराने हॉस्पिटल के समीप उसे पकड़ लिया और जबरन तमंचा दिखाकर उसे हॉस्पिटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी हम लोगों को तब हुई जब मेरी बेटी के पेट में दर्द हुआ और उसकी तबीयत खराब हो गई है।

घटना की जानकारी होने पर घटना की सूचना थाना पिलुआ पुलिस को दी गई। घटना की तहरीर पर पुलिस द्वारा पांच दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ ही उन्होंने थाना पुलिस पर फोटो खींचने के नाम पर 350 रुपए तथा महिला चिकित्सालय में डॉक्टरी के नाम पर भी रुपए लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा द्वारा बताया गया कि जब वह स्कूल से घर आ रही थी तो उसे गांव के ही भोला ने जबरन पकड़ लिया और तमंचा दिखाकर हॉस्पिटल में ले जाकर उसके साथ गलत कार्य किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 18 =