उत्तर प्रदेश

Ballia News: दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त अमित बाँसडीहरोड तिराहे बाजार से गिरफ्तार

Ballia News: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरण नैय्यर के निर्देश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बाँसडीहरोड थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त अमित राम (19 साल पुत्र) को बाँसडीहरोड तिराहे बाजार से बुधवार को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त धारा 363, 366, 376(3) व 3/4 ( 2) पॉक्सो एक्ट में वांछित चल था। बाँसडीहरोड थाने पर तैनात पुलिस उप निरीक्षक रमेश चंद द्विवेदी ने बताया कि अभियुक्त अमित राम के खिलाफ बाँसडीहरोड थाने पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और तब से इसकी तलाश की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि आज बुधवार को अभियुक्त की तलाश में भ्रमण किया जा रहा था कि सुबह वह बाँसडीहरोड तिराहे बाजार पर बाहर कही जाते हुए दिखाई दिया और जब उसे रोकने के प्रयास किया गया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे काफी प्रयास के बाद दौड़ाकर पकड़ लिया गया और उसे गिरफ्तार करने के साथ उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

उप निरीक्षक रमेश चंद द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में उनके साथ हेड कांस्टेवल कैलाश नाथ यादव और कांस्टेबल अंकुल यादव मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =