Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

Khatauli:  खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान होने के साथ ही पूरे जिले में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। ऐसे में एक बडी राजनीतिक पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर चुनाव की गर्मी को ओर बढा दिया है।

मुजफ्फरनगर दंगों में 2 साल की सजा मिलने के बाद खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी। परसों उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद कल चुनाव आयोग ने खतौली विधानसभा सीट पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया।

खतौली विधानसभा सीट पर अभी मुख्य मुकाबला भाजपा ओर गठबंधन के बीच माना जा रहा है, लेकिन चुनाव में दूसरी राजनीतिक पाटियों की दिलचस्पी भी कम नहीं है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने खतौली विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। सुभासपा ने खतौली विधानसभा सीट से रमेश प्रजापति को टिकट दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =