फिल्मी चक्कर

Aindrila Sharma का निधन, कठिन ऑपरेशन और कीमोथेरेपी के कई दौरों से गुजरी थी

Aindrila Sharma का रविवार को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया. इस सप्ताह की शुरुआत में कई कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका इलाज चल रहा था. वह मात्र 24 वर्ष की थीं. ब्रेन स्ट्रोक के बाद एंड्रिला शर्मा को 1 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

उन्हें इंट्राक्रैनील रक्तस्राव  हुआ था और लेफ्ट फ्रंटोटेमपोरोपैरिएटल डी-कंप्रेसिव क्रैनियोटॉमीसर्जरी करानी पड़ी थी.14 नवंबर को एंड्रिला शर्मा को कई बार कार्डियक अरेस्ट हुए जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया. एंड्रिला ने 20 नवंबर को अंतिम सांस ली. बता दें कि एंड्रिला शर्मा पहले भी एक कठिन ऑपरेशन और कीमोथेरेपी के कई दौरों से गुजरी थी.

ठीक होने के बाद Aindrila Sharma अपने काम पर वापस लौट आई थीं और उन्होंने फिर से शूटिंग शुरू कर दी थी. उनके निधन ने इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है. सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं.

Aindrila Sharma  के ब्वॉयफ्रेंड सब्यसाची चौधरी ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से एक्ट्रेस के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया था. उन्होंने लिखा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इसे यहां लिखूंगा. आज का दिन है. एंड्रिला शर्मा के लिए प्रार्थना करें. किसी चमत्कार के लिए प्रार्थना करें. अलौकिक के लिए प्रार्थना करें. वह इंसानों से परे सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ रही हैं.”

एंड्रिला शर्मा ने टीवी सीरियल ‘झुमुर’ से एक्टिंग डेब्यू किया था जिसमें सब्यसाची चौधरी मुख्य भूमिका में थे. Aindrila Sharma शर्मा ने हाल ही में जी बांग्ला सिनेमा की मूल फिल्म ‘भोले बाबा पर करेगा’ में अभिनय किया था और उन्हें अनिर्बान चक्रवर्ती की बेटी की भूमिका में देखा गया था. वह कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं और ‘जीबोन ज्योति’, और ‘और जियो काठी’ में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में भी दिखाई दीं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + ten =