वैश्विक

Pakistan: प्रधानमंत्री ने चुना लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को नया सेना प्रमुख

Pakistan के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर (Lieutenant General Asim Munir) को गुरुवार को देश का नया सेना प्रमुख चुना. वह निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे. बाजवा 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं.

जनरल कमर जावेद बाजवा (61) को 2016 में तीन साल के लिए सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था. उन्हें 2019 में तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया था. उन्होंने अपने कार्यकाल के और विस्तार का अनुरोध करने की संभावना से इनकार कर दिया था. लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 3 =