वैश्विक

दोनों पक्षों के बीच कई स्तर की वार्ताओं का दौर जारी- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय की गुरुवार को हुई प्रेस वार्ता में कई मुद्दों पर बात की गई। मंत्रालय ने भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव से लेकर नेपाल के साथ संबंधों को लेकर जानकारियां दीं। हाल ही में भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए चीन के 59 एप्स को लेकर भी मंत्रालय ने भारत का पक्ष रखा

भारत और चीन संबंधों को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने इस संबंध में कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि चीनी पक्ष ईमानदारी से द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाली सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव कम करने के लिए दोनों पक्षों के बीच कई स्तर की वार्ताओं का दौर जारी है। भारत और चीन दोनों ने ही चरणबद्ध तरीके से तनाव को कम करने पर जोर दिया है। 

चीनी एप्स पर प्रतिबंध के फैसले पर श्रीवास्तव ने कहा, भारत में कार्य करते हुए किसी कंपनी को हमारे नियम-कायदों का पालन करना होता है जो संबंधित मंत्रालयों या विभागों की ओर से जारी किए गए हैं।

इनमें वह नियम भी शामलि हैं जो डाटा सुरक्षा और किसी व्यक्ति की निजता की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। भारत सरकार ने हाल ही में डाटा सुरक्षा के मुद्दे का हवाला देते हुए 59 चीनी एप्स प्रतिबंधित कर दिए थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − seven =