Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला प्रशासन द्वारा उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन रजि के व्यापारियों के साथ बैठक

जनपद मुजफ्फरनगर के ह्रदयस्थली शिव चौक के पास स्थित तुलसी पार्क में आज जिला प्रशासन द्वारा उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन रजि के व्यापारियों के साथ बैठक की गई,बैठक में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, ई ओ नगरपालिका विनय मणि त्रिपाठी मौजूद रहे,सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और इओ विन्यमणि त्रिपाठी का 

उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने फूलों का बुके देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा मास्क लगाओ अभियान व कोरोना वायरस के बचाव हेतु दिशा निर्देश बताए गए और मास्क लगाने के लिए जागरूक किया गया वही सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जो भी दुकानदार आपके दुकान पर सामान लेने के लिए आ रहे हैं

उन ग्राहकों को आप मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें जो बिना मास्क के सामान लेने आता है उसे सामान ना दे जो मास्क नहीं लगाना चाहता जबरदस्ती करता है आप लोग हमें बताएं हम तुरंत उस पर कार्रवाई करेंगे और चालान काट कर दंड देंगे

क्योंकि  व्यापारी  देश की रीड की हड्डी है और जिला प्रशासन व्यापारियो के साथ 24 घंटे कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हुआ है सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि मुजफ्फरनगर इस वक्त बेहतर स्थिति में है अगर कोरोना वायरस के मरीज निकल रहे हैं तो वही सबसे ज्यादा ठीक होने की मरीजो की संख्या भी है

लेकिन इसके लिए आपको जागरूक होना पड़ेगा आप लोगो की मेहनत है आप लोग जो हमें दिशानिर्देश सूचना देते हैं हम उन पर कार्रवाई करते हैं और हम चाहते हैं कि मुजफ्फरनगर की स्थिति कोरोना वायरस को लेकर सही रहे सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि लॉक डाउन अनलॉक 2 की तरफ चल रहा है जिसका हमैं पूरी तरह पालन करना है

सरकार की गाइडलाइन को मानना है जो नियमो को नही मानेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

कार्यक्रम में संगठन के कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंघ,पवन वर्मा,भूरा कुरैशी,तरुण मित्तल,अतुल गोयल,भानु प्रताप,वीरेंद्र अरोरा,रामप्रकाश साहनी,सुनील वर्मा,अखिलेश शर्मा,गौरव जैन सहित संगठन के व्यापारीगण सोशल डिस्टेन्स के साथ उपस्थित रहे,इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व ईओ नगरपालिका विन्यमणि त्रिपाठी ने सभी व्यापारियों का आभार प्रकट किया।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + thirteen =