फिल्मी चक्कर

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. जाहिर है सुशांत के निधन के यूं उनकी फिल्म और ट्रेलर की रिलीज उनकी फैंस के आंखों में एक बार फिर से आंसू लाने वाला पल है.

इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अपॉजिट संजना सांघी है. संजना इसी फिल्म से डेब्यू कर रही हैं. यह फिल्म काफी लंबे वक्त से रुकी हुई थी. फिल्म को इस साल थिएटर में रिलीज होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते इसे रोक दिया गया, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद इसे डिजिटल रिलीज किया जा रहा है.

हालांकि सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने सोशल मीडिया पर ‘दिल बेचारा’ को थिएटर में रिलीज करने का ट्रेंड भी चलाया. ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है. खास बात यह है कि इस फिल्म को कोई भी फ्री में देख सकता है. इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्क्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी.

बस एप इंस्टॉल करके इसे देखा जा सकेगाफॉक्स स्टार द्वारा निर्मित सुशांत सिंह राजपूत की इस आखिरी फिल्म में सैफ अली खान भी एक छोटी-सी भूमिका में नजर आएंगे.

इस फिल्म का संगीत दिया है ए. आर. रहमान ने और इसके गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं.

गौरतलब है कि फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ही वो शख्स हैं जिन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर सुशांत सिंह राजपूत को उनकी पहली फिल्म ‘काई पो चे’ में एक हीरो के रूप में कास्ट किया था.

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + seventeen =