वैश्विक

मादा साइबेरियाई बाघ ने चिड़ियाघर संचालिका पर हमला किया और मार डाला

शनिवार को ज्यूरिख के चिड़ियाघर में एक मादा साइबेरियाई बाघ ने 55 वर्षीय एक चिड़ियाघर संचालिका पर हमला किया और उसे मार डाला। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बचाव दल महिला को बचाने में असफल रहे और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक पार्क आगंतुक ने हमले की सूचना दी और चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने पांच साल की बाघिन जिसका नाम इरिना है उसे लालच देकर पीड़िता से अलग किया और पिंजरे में डाल दिया।

बाघिन ने किन परिस्थितियों पर हमला किया उसकी जांच की जा रही है। चिड़ियाघर का कहना है कि दिन में एक बजकर 20 मिनट पर अलार्म बजा था जिसके बाद कर्मचारी महिला की मदद करने के लिए बाड़े में पहुंचे। 

अन्य कर्मचारियों ने बाघिन को अपनी साथी से दूर करने के लिए लालच दिया। उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। चिड़ियाघर ने कहा कि उसने इस दुखद घटना की जांच शुरू कर दी है। जिसमें यह भी जांचा जाएगा कि संचालक बाड़े में क्या कर रही थी। 

चिड़ियाघर की वेबसाइट के अनुसार ज्यूरिख के बाड़े में एक चार साल का नर बाघ भी रहता है जिसका नाम सायन है। वहीं मादा बाघ इरिना घटना के बाद जिंदा है।

उसे एक साल पहले डेनमार्क के ओडेंस चिड़ियाघर से यहां लाया गया था। चिड़ियाघर के निदेशक सेवरिन ड्रेसेन ने संवाददाताओं को बताया, ‘यह एक युवा जानवर है जो स्वाभाविक रूप से वैसा व्यवहार कर रही है जैसा कि बाघिन को करना चाहिए।’

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 10 =