फिल्मी चक्कर

Ajay Devgn की movie भोला’ का मोशन पोस्टर जारी

Ajay Devgn ने मंगलवार को अपनी आनेवाली फिल्म भोला से अपने लुक की एक झलक शेयर की. उनके द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म का एक मोशन पोस्टर और एक स्टैंडअलोन पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने फिल्म की रिलीज की तारीख भी साझा की. अजय ने ट्वीट किया, “एक छत, सौ शैतान. इस कलयुग में आ रहा है भोला, 30 मार्च 2023.” बता दें कि भोला में तब्बू भी हैं. वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार भी एक छोटी सी भूमिका में हैं.

Ajay Devgn पहले कभी नहीं देखे गये उस अवतार में नजर आ रहे हैं. मोशन पोस्टर में, फिल्म में अजय के लुक का एक असेंबल दिखाई देता है और फिर एक वॉयसओवर सुनाई देता है. बैकग्राउंड से आवाज आती है- बड़ा बवाल काटे हो, अरे का नाम है तुम्हारा मरदवा? पहले कभी दिखे नहीं! इसके बाद अजय की आवाज आती है- दिखे होते तो तू नहीं दिखता. वहीं एक तस्वीर में वह कैमरे की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी आंखों के पास हथकड़ी लटकी हुई है.

बता दें कि भोला तमिल एक्शन थ्रिलर कैथी की हिंदी रीमेक है. 2019 में ओरिजनल फिल्म कार्थी, नारायण, अर्जुन दास, हरीश उथमन, जॉर्ज मैरीन और धीना ने मुख्य भूमिकाएँ निभाईं थी. ड्रीम वारियर पिक्चर्स और कैथी के निर्माता इस फिल्म के हिंदी रीमेक का सह-निर्माण करेंगे. यह फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होने वाली है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + fourteen =